शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन अमेरिकी बाजार में हरियाली

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

दरअसल हाल ही में उठी वैश्विक व्यापार युद्ध की हलचल पर कुछ हद तक विराम लगा है, जिसका असर कल अमेरिकी बाजार पर देखा गया। निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प स्टील और एल्युमीनियम पर लगे आयात शुल्क को वापस ले लेंगे, जिस पर चीन सहित कई देशों ने नकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका के अलावा कल यूरोपीय बाजारों के सभी प्रमुख सूचकांक भी हरे निशान में बंद हुए।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 336.7 अंक या 1.37% की बढ़ोतरी के साथ 24,874.76 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 72.83 अंक या 1.00% की मजबूती के साथ 7,330.70 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 29.69 अंक या 1.10% की मजबूती के साथ 2,720.94 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 2.11% की बढ़त के साथ 62.57 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!