शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में बढ़त, हैंग-सेंग 378 अंक उछला

गुरुवार को शुरुआती सत्र में एशियाई बाजारों में हरे निशान दिख रहे हैं।

आज भारतीय समय के मुताबिक 8.41 बजे जापान का निक्केई 158.66 अंक या 0.77% की मजबूती के साथ 21,411.38 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 378.32 अंक या 1.25% की तेजी के साथ 30,575.24 पर है। वहीं केवल चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.58% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.84% ऊपर है। साथ ही दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.64% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.28% की बढ़त चल रही है। (शेयर मंथन, 08 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!