शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में मजबूती

गुरुवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्यापार शुल्क पर नरम पड़ने का आसार बाजार पर साफ दिखा। इससे व्यापार युद्ध की संभावना घटी है, जिसके कारण पिछले एक सप्ताह से अमेरिका सहित वैश्विक बाजार दबाव में थे। ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको को स्टील और एल्युमीनियम पर आयात शुल्क में छूट के अलावा अन्य देशों को छूट प्राप्त करने के लिए आवेदन का ऐलान किया है। कल यूरोपीय बाजारों में बढ़त दर्ज की गयी।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 93.85 अंक या 0.38% की बढ़ोतरी के साथ 24,895.21 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 31.29 अंक या 0.42% की मजबूती के साथ 7,427.95 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 12.17 अंक या 0.45% की मजबूती के साथ 2,738.97 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.71% की कमजोरी के साथ 60.12 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!