शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूत शुरुआत के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी हुए सपाट

एशियाई और अमेरिकी बाजारों से अच्छे संकेत मिलने से तेज शुरुआत के बाद बाजार में गिरावट आयी है।

बैंक शेयरों में कमजोरी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी सपाट हो गये हैं। इससे पहले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन (Kim Jong Un) के परमाणु और मिसाइल परीक्षण रोकने की पेशकश और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बात करने को तैयार होने की खबर से एशियाई बाजारों में मजबूत शुरुआत हुई। बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 33,351.57 के बंद भाव की तुलना में आज 33,465.05 पर खुला। सुबह साढ़े 9 बजे के करीब सेंसेक्स 11.21 अंक या 0.03% की बढ़त के साथ 33,362.78 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,242.65 के बंद भाव की तुलना में 10,271.30 पर खुल कर इस समय सपाट 10,243.40 पर है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.31% और बीएसई स्मॉल में 0.30% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.18% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.39% की मजबूती दिख रही है।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों की बात करें तो भारती एयरटेल में 1.37%, हीरो मोटोकॉर्प में 1.15%, बजाज ऑटो में 0.91% और टाटा स्टील में 0.80% की बढ़त है। वहीं एसबीआई में 1.34%, एनटीपीसी में 1.18%, यस बैंक में 0.73% और ऐक्सिस बैंक में 0.66% की गिरावट है। निफ्टी के 30 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 19 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 09 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!