शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के लिए 865-875 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 960-980 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव दिया है और इस सौदे में घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 820 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में शुक्रवार 09 मार्च को पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का शेयर 878.70 रुपये पर बंद हुआ। 09 मार्च 2017 को यह शेयर 680 रुपये तक नीचे गया था, जो इसका पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 26 दिसंबर 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 971.70 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 831.87 रुपये पर चल रहा है। एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है कि यह साप्ताहिक चार्ट पर लगातार उच्चतम शिखर (Higher Highs) और उच्चतम तलहटियों (Higher Lows) में कारोबार कर रहा है, जो तेजी का रुझान है। पिछले कुछ सप्ताहों में 840-910 के दायरे में झूलते हुए (कंसोलिडेशन) इसने त्रिभुज पैटर्न बनाया है। हालाँकि इस शेयर ने पैटर्न ब्रेकआउट नहीं किया है, मगर इसके लिए रुझान सकारात्मक दिख रहे हैं। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!