शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सप्ताह की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 350 अंक उछला

एशियाई और अमेरिकी बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से आज बाजार में मजबूत शुरुआत हुई है।

उम्मीद से बेहतर नौकरी आँकड़ों से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त दर्ज की गयी थी। आज बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 33,307.14 के बंद भाव की तुलना में 33,468.16 पर खुला। सवा 10 बजे के करीब यह 350.56 अंक या 1.05% की मजबूती के साथ 33,657.70 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,226.85 के बंद भाव की तुलना में 10,301.60 पर खुल कर इस समय 109.00 अंक (1.07%) की बढ़त के साथ 10,335.85 पर है। दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.51% और बीएसई स्मॉल में 0.56% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.48% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.41% की बढ़त दिख रही है।
सेंसेक्स में आज तेज शेयरों की बात करें तो आईटीसी में 2.93%, टाटा स्टील में 2.04%, इन्फोसिस में 1.99% और भारती एयरटेल में 1.84% की बढ़त है। वहीं कोल इंडिया में 1.90%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पावर ग्रिड में 0.49%, एशियन पेंट्स में 0.33% और हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.11% की गिरावट है। निफ्टी के 41 शेयर हरे निशान पर है, जबकि 09 कमजोर स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!