शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 610 अंक भागा

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गयी है।

उम्मीद से बेहतर अमेरिकी रोजगार आँकड़ों के बाद वैश्विक तेजी का शानदार असर भारतीय शेयर पर देखने को मिला। वहीं एफएमसीजी और सेक्टर टेलीकॉम शेयरों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शनिवार को सिगरेट पर कर दर में कोई बदलाव न किये जाने से एफएमसीजी सेक्टर में आईटीसी में जोरदार चमक आयी। बीएसई सेंसेक्स 33,307.14 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में वृद्धि के साथ 33,468.16 पर खुला, जो आज इसका सबसे निचला स्तर भी रहा। 33962.48 का ऊपरी स्तर छूकर कारोबार के अंत में सेंसेक्स 610.80 अकं या 1.83% की मजबूती के साथ 33,917.94 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10,226.85 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,301.60 पर खुल कर अंत में 194.55 अंकों या 1.90% की बढ़ोतरी के साथ 10,421.40 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,433.65 और निचला स्तर 10,295.45 का रहा। वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.22% की गिरावट के साथ 14.49 अंकों पर रहा।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मंझोले सूचकांकों में भी खरीदारी हुई। बीएसई मिडकैप में 0.76% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.56% की बढ़त आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 1.00% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.79% की मजबूती दर्ज की गयी।
बीएसई के 31 शेयरों में से 29 शेयर हरे और बाकी 02 शेयर लाल निशान में रहे। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से भारती एयरटेल में 4.68%, एनटीपीसी में 4.33%, आईटीसी में 4.09%, टाटा मोटर्स में 3.07% और हीरो मोटोकॉर्प में 2.75% की बढ़त हुई। गिरने वाले शेयरों में केवल कोल इंडिया 2.26% और एसबीआई 0.12% कमजोर हुए। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 47 शेयर बढ़त और 03 शेयर कमजोरी के साथ बंद हुए। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख