शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मिला-जुला रहा बाजार, सेंसेक्स 61 अंक टूटा

सकारात्मक आर्थिक आँकड़ों के बावजूद आईटी सेक्टर में गिरावट के कारण आज सेंसेक्स लाल निशान में बंद हुआ।

वहीं टाटा संस द्वारा टीसीएस में हिस्सा बेचने का नकारात्मक असर टीसीएस सहित पूरे सेक्टर पर देखने को मिला। वैश्विक बाजारों से अच्छे संकेत न मिलने का दबाव भी बाजार पर रहा। आज के सत्र में बाजार के लिए आखरी घंटा काफी अस्थिर रहा, जिसमें काफी बिकवाली हुई। बीएसई सेंसेक्स 33,917.94 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में 33,818.22 पर खुला और 34,077.32 के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। 33,722.96 का निचले स्तर से होकर कारोबार के अंत में सेंसेक्स 61.16 अकं या 0.18% की कमजोरी के साथ 33,856.78 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10,389.50 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,389.50 पर खुल कर अंत में 5.45 अंकों या 0.05% की मामूली बढ़त के साथ 10,426.85 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,478.60 और निचला स्तर 10,377.85 का रहा। वहीं वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 0.20% की गिरावट के साथ 14.46 अंकों पर रहा।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मंझोले सूचकांकों में जोरदार खरीदारी हुई। बीएसई मिडकैप में 1.00% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.14% की बढ़त आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.77% और निफ्टी स्मॉल 100 में 1.63% की मजबूती दर्ज की गयी।
बीएसई के 31 शेयरों में से 16 शेयर हरे और बाकी 15 शेयर लाल निशान में रहे। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से ऐक्सिस बैंक में 2.23%, सन फार्मा में 2.04%, विप्रो में 1.65% डॉ रेड्डीज में 1.60%, भारती एयरटेल में 1.22% और आईसीआईसीआई बैंक में 1.10% की बढ़त हुई। गिरने वाले शेयरों में टीसीएस में 2.26%, कोटक महिंद्रा बैंक में 1.46%, कोल इंडिया में 1.02%, एनटीपीसी में 0.94%, मारुति में 0.66% औऱ लार्सन ऐंड टुब्रो में 0.59% कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 29 शेयरों में तेजी के साथ ही 21 शेयरों में गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 12 मार्च 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख