शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नकारात्मक वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार में कमजोरी

अमेरिकी और एशियाई बाजारों में आयी गिरावट से आज भारतीय शेयर बाजार शुरुआती सत्र में नीचे फिसल गया है।

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने राज्य सचिव रेक्स टिलरसन (Rex Tillerson) को बर्खास्त कर दिया। उदारवादी पहचान वाले टिलरसन को बाहर किये जाने को जानकार अमेरिका में बढ़ते संरक्षणवाद का संकेत मान रहे हैं। इस खबर का अमेरिकी और एशियाई बाजारों पर बुरा असर पड़ा, जिससे भारतीय बाजार भी कमजोरी के साथ खुला। साथ ही आरबीआई द्वारा एलओयू और एलओसी पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाये जाने से भी निवेशक सतर्क लग रहे हैं। इस खबर से आज पीएसयू बैंक सूचकांक फिर से 2% नीचे हैं।
बता दें कि बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 33,856.78 के बंद भाव की तुलना में आज 33,733.55 पर खुला। पौने 10 बजे के करीब यह 133.54 अंक या 0.39% की गिरावट के साथ 33,723.24 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,426.85 के बंद भाव की तुलना में 10,393.05 पर खुल कर इस समय 44.35 अंक (0.43%) की गिरावट के साथ 10,382.50 पर है।
दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में स्थिति बेहतर है। बीएसई मिडकैप हरे निशान में सपाट और बीएसई स्मॉल में 0.07% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.05% की बढ़त है, जबकि निफ्टी स्मॉल 100 0.26% की कमजोरी दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 14 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!