शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

व्यापार युद्ध चिंता के दबाव से अमेरिकी बाजार में गिरावट

फिर से बढ़ी व्यापार युद्ध की आशंका से बुधवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चीन पर नये शुल्क लगाना चाहते हैं, जिससे अमेरिकी कंपनियों की विदेशी बिक्री पर प्रभाव पड़ सकता है। ट्रम्प की योजना में जो क्षेत्र हैं, उनमें तकनीक, टेलीकॉम और वस्त्र उद्योग शामिल हैं। इससे यूरोपीयन बाजारों में भी गिरावट रही।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 248.91 अंक या 1.00% की कमजोरी के साथ 24,758.12 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 14.20 अंक या 0.19% की गिरावट के साथ 7,496.81 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 15.83 अंक या 0.57% की हल्की कमजोरी के साथ 2,749.48 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.41% की कमजोरी के साथ 60.96 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!