शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीमित दायरे में बंधे हैं सेंसेक्स और निफ्टी : राजीव रंजन झा का विश्लेषण

इस समय सेंसेक्स और निफ्टी एक दायरे में बंधे हुए हैं। एक ओर सेंसेक्स 34,000 के ऊपर-नीचे हो रहा है तो वहीं निफ्टी 10,200-10,400 के सीमित दायरे में झूल रहा है।

तकनीकी नजरिये से देखें तो सेंसेक्स के लिए 34,600-35,000 पर एक बाधा क्षेत्र बन गया है, जिसे पार करना इसके लिए मुश्किल हो रहा है। मगर सेंसेक्स के 35,000 के ऊपर जाने पर समझा जाये कि इसने यह बाधा क्षेत्र पार कर लिया है। वहीं इसके निचले स्तर को देखें तो 6 फरवरी को यह 33,500 के नीचे फिसल गया था। यह इसका समर्थन स्तर था, जिसे इसने 6 मार्च को तोड़ दिया औऱ यह 33,000 के भी नीचे फिसला। इसके बाद सेंसेक्स ने वापसी तो की, मगर यह फिर अपने बाधा क्षेत्र में अटक गया। कुछ ऐसी ही कहानी निफ्टी की भी है। तो आगे कैसी रहेगी बाजार की चाल? क्या सेंसेक्स करेगा अपने बाधा स्तर को पार? इस पर पूरी जानकारी हासिल करने के लिए देखें राजीव रंजन झा का विश्लेषण :

https://www.facebook.com/rajeevranjanjha/videos/10155591287831492/

 

(शेयर मंथन, 15 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!