शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में बढ़त, डॉव जोंस 72 अंक हुआ मजबूत

कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त दर्ज की गयी।

मगर पूरे हफ्ते के कारोबार पर नजर डालें तो डॉव जोंस 1.5%, एसऐंडपी 1.2% और नैस्डैक 1% कमजोर हुआ। व्यापार युद्ध को लेकर चल रही चिंता के बीच कल बाजार को अच्छे आर्थिक आँकड़ों ने सहारा दिया। खास बात यह है कि एसऐंडपी लगातार 4 सत्रों में गिरने के बाद शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुआ। वहीं यूरोप के भी सभी बाजार सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 72.85 अंक या 0.29% की बढ़ोतरी के साथ 24,946.51 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) हरे निशान में सपाट 7,481.99 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.68 अंक या 0.17% की मजबूती के साथ 2,752.01 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.84% की वृद्धि के साथ 62.34 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 17 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!