शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में गिरावट से लुढ़का अमेरिकी बाजार

सोमवार को तकनीकी शेयरों में गिरावट से अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में भारी गिरावट आयी।

बड़ी तकनीकी कंपनियों के लिए अधिक विनियमन की खबर से निवेशक चिंतित दिखे, जिससे फेसबुक में सर्वाधिक 6.8% की गिरावट आयी। कल का दिन फेसबुक के लिए मार्च 2014 के बाद से सबसे खराब रहा। साथ ही कल यूरोपीय बाजारों भी नीचे फिसले।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 335.6 अंक या 1.35% की कमजोरी के साथ 24,610.91 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 137.74 अंक या 1.84% की गिरावट के साथ 7,344.24 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 39.09 अंक या 1.42% की कमजोरी के साथ 2,712.92 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.45% की कमजोरी के साथ 62.06 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!