शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कमजोर शुरुआत के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 60 अंक चढ़ा

वैश्विक बाजारों से कमजोर रुझान मिलने के बाद आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला।

मगर सुबह साढ़े 9 बजे के करीब दोनों प्रमुख सूचकांकों ने ऊपर चढ़ना शुरू कर दिया। कल अमेरिकी बाजार में तकनीकी शेयरों में गिरावट के कारण कमजोरी आयी, जिसका असर आज एशियाई बाजारों पर भी दिखा।
उधर बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 32,923.12 के बंद भाव की तुलना में आज 32,876.48 पर खुला। 10 बजे के करीब यह 59.66 अंक या 0.18% की बढ़त के साथ 32,982.78 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,094.25 पर बंद होकर आज 10,051.55 पर खुला औऱ इस समय 19.70 अंक या 0.20% की गिरावट के साथ 10,113.95 पर है।
दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी हालात सकारात्मक हैं। बीएसई मिडकैप में 0.22% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप सपाट है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.05% और निफ्टी स्मॉल 100 0.12% की बढ़त दिख रही है। (शेयर मंथन, 20 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!