शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ऊर्जा शेयरों में मजबूती से चढ़ा अमेरिकी बाजार

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त से कल ऊर्जा शेयरों में मजबूती आयी, जिससे अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

हालाँकि फेसबुक में आयी लगातार दूसरे दिन गिरावट ने बाजार में तेजी को सीमित कर दिया। वहीं मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और वेनेजुएला क्रूड उत्पादन में गिरावट की संभावना से कच्चे तेल में 2% से अधिक बढ़त हुई, जिससे एसऐंडपी ऊर्जा सेक्टर 0.86% ऊपर चढ़ा।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 116.36 अंक या 0.47% की बढ़ोतरी के साथ 24,727.27 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 20.05 अंक या 0.27% की वृद्धि के साथ 7,364.30 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.02 अंक या 0.15% की मजबूती के साथ 2,716.94 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 2.11% की वृद्धि के साथ 63.40 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!