शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फेडरल रिजर्व ने बढ़ायी दरें, अमेरिकी बाजार में गिरावट

बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी का ऐलान किया।

साथ ही फेड ने 2018 में दो बार और दरों में वृद्धि के संकेत दिये हैं। इससे कल अमेरिकी बाजार में गिरावट आयी। मगर तेल की कीमतों में बढ़त से ऊर्जा शेयर उछले, जिससे बाजार में कमजोरी काफी हद तक सीमित रही।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 44.96 अंक या 0.18% की कमजोरी के साथ 24,682.31 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 19.01 अंक या 0.26% की गिरावट के साथ 7,345.29 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 5.01 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 2,711.93 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 2.50% की वृद्धि के साथ 65.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!