शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में आयी तीखी गिरावट, डॉव जोंस 724 अंक लुढ़का

संभावित व्यापार युद्ध और तकनीकी शेयरों में गिरावट के कारण कल अमेरिकी बाजार में भारी कमजोरी आयी।

इसके अलावा बैंक शेयरों में भी कमजोरी रही, जिसका नकारात्मक असर बाजार पर पड़ा। कल डॉव जोंस के लिए 08 फरवरी के बाद सबसे खराब दिन रहा। अमेरिकी बाजार में गिरावट के बीच गुरुवार को सभी यूरोपीय बाजार भी कमजोरी के साथ बंद हुए।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 724.42 अंक या 2.93% की कमजोरी के साथ 23,957.89 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 178.60 अंक या 2.43% की गिरावट के साथ 7,166.68 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 68.24 अंक या 2.52% की गिरावट के साथ 2,643.69 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.35% की कमजोरी के साथ 64.30 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!