शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट जारी, डॉव जोंस 424 अंक फिसला

निवेशक अमेरिका और चीन के बीच बनते व्यापार युद्ध के हालात से चिंतित दिख रहे हैं।

इसका असर कल अमेरिकी बाजार पर फिर से देखने को मिला। कल समाप्त हुआ कारोबारी हफ्ता जनवरी 2016 के बाद से अमेरिकी बाजार के लिए सबसे खराब रहा। पूरे हफ्ते में डॉव जोंस 5.7%, एसऐंडपी 500 5.9% और नैस्डैक सर्वाधिक 6.5% नीचे गिरा।
वहीं शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 424.69 अंक या 1.77% की कमजोरी के साथ 23,533.20 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 174.01 अंक या 2.43% की गिरावट के साथ 6,992.67 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 55.43 अंक या 2.10% की गिरावट के साथ 2,588.26 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 2.40% की वृद्धि के साथ 65.88 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!