शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में शानदार बढ़ोतरी, डॉव जोंस 669 अंक उछला

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार तनाव कम होता दिखाई दिया, जिससे निवेशकों ने अच्छी खासी खरीदारी की। दरअसल चीन ने अमेरिका से अपने व्यापार अधिशेष में कटौती के लिए अमेरिका से अधिक अर्धचालक खरीदने की पेशकश की है। वहीं कल यूरोपीयन बाजारों में गिरावट आयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 669.4 अंक या 2.84% की बढ़ोतरी के साथ 24,202.60 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 227.87 अंक या 3.26% की वृद्धि के साथ 7,220.54 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 70.29 अंक या 2.72% की मजबूती के साथ 2,658.55 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.50% की गिरावट के साथ 65.55 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!