शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बंधन बैंक (Bandhan Bank) का शेयर 29% बढ़त के साथ सूचीबद्ध

बंधन बैंक (Bandhan Bank) के शेयर ने बीएसई पर आईपीओ के इश्यू भाव की तुलना में 29.33% की शानदार बढ़त के साथ शुरुआत की है।

बैंक का शेयर बीएसई पर 375 रुपये के इश्यू भाव के मुकाबले 485 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ है। करीब पौने 11 बजे यह बीएसई पर इश्यू भाव के मुकाबले 92.45 रुपये या 24.65% की मजबूती के साथ 467.45 रुपये पर है।
15 से 19 मार्च तक खुले बंधन बैंक (Bandhan Bank) के आईपीओ (IPO) इश्यू को 14.59 आवेदन मिले थे। बैंक को 4,473 करोड़ रुपये के इश्यू को कुल 8.35 शेयरों के मुकाबले 121.81 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले। इनमें योग्य-संस्थागत निवेशकों द्वारा आरक्षित हिस्से को 38.67 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए तय शेयरों के मुकाबले 13.89 गुना आवेदन भेजे गये। आईपीओ इश्यू से पहले बंधन बैंक ने एंकर निवेशकों से 1,342 करोड़ रुपये जुटाये थे। (शेयर मंथन, 27 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!