शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिविस लैब (Divis Lab) खरीदें : एसएमसी ग्लोबल (SMC Global)

एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने डिविस लैब (Divis Lab) के लिए 1,070-1,080 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।

ब्रोकिंग फर्म ने इसके लिए 1,210-1,240 रुपये के स्तरों पर लक्ष्य भाव और घाटा काटने का स्तर (स्टॉप लॉस) 1,000 रुपये रखने के लिए कहा है। बीएसई में बुधवार 28 मार्च को डिविस लैब का शेयर 1,090.20 रुपये पर बंद हुआ। 29 मई 2017 को यह शेयर 532.65 रुपये तक नीचे गया था, जो इसके 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। वहीं 27 दिसंबर 2017 को इसके 52 हफ्तों का उच्च स्तर 1,142 रुपये का रहा। दैनिक चार्ट में कंपनी के शेयर का 200 दिनों का एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज (EMA) वर्तमान में 959.24 रुपये पर चल रहा है।
एसएमसी ने अपनी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि साप्ताहिक चार्ट पर डिविस लैब 'कप और हैंडल' पैटर्न बना रहा है, जो तेजी का संकेत है। हालाँकि शेयर ने इन स्तरों से ब्रेकआउट नहीं किया मगर फिर भी इसका ठहराव (कंसोलिेडेशन) दर्शाता है कि इसमें मौजूदा स्तरों पर एक तीखी उछाल आ सकती है। इसके अलावा डिविस लैब ने यह पैटर्न 15 महीनों में बनाया है, इसलिए वृद्धि की क्षमता काफी अधिक है। (शेयर मंथन, 30 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!