शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी शेयरों में गिरावट के कारण गिरा अमेरिकी बाजार

फिर से बढ़ रहे व्यापार तनाव के बीच सोमवार को तकनीकी शेयरों में बिकवाली से अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

अमेरिकी बाजार के प्रमुख सूचकांक अपने 200-दिन के मूविंग एवरेजेज के नीचे कारोबार कर रहे हैं, जिनमें एसऐंडपी ने ब्रेकजिट को लेकर जून 2016 में हुए वोटों के बाद पहली बार इस स्तर को तोड़ा है। कल तकनीक शेयरों के अलावा अमेरिकी बाजार में कंज्यूमर डिस्क्रीशनरी सेक्टर में भी गिरावट आयी।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 458.92 अंक या 1.90% की कमजोरी के साथ 23,644.19 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 193.32 अंक या 2.74% की कमजोरी के साथ 6,870.12 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) 58.99 अंक या 2.23% की गिरावट के साथ 2,581.88 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 3.06% की भारी गिरावट के साथ 63.01 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!