शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मजबूती, ऊर्जा शेयर उछले

मंगलवार को ऊर्जा शेयरों में सर्वाधिक बढ़त के बीच अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में 1% से अधिक मजबूती आयी।

कल का सत्र अमेरिकी बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। इससे पहले सोमवार को बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में तीखी गिरावट आयी थी।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 389.17 अंक या 1.65% की बढ़ोतरी के साथ 24,033.36 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 71.16 अंक या 1.04% की वृद्धि के साथ 6,941.28 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 32.57 अंक या 1.26% की मजबूती के साथ 2,614.45 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.79% की बढ़त के साथ 63.51 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख