शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में सकारात्मक शुरुआत, सेंसेक्स 86 अंक तेज

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में सकारात्मक शुरुआत हुई है।

बाजार को मजबूत वैश्विक रुझानों के साथ ही टाटा मोटर्स, आयशर मोटर्स और यस बैंक जैसे दिग्गज शेयरों से सहारा मिल रहा है। शुरुआती सत्र में ही एनएसई पर 18 शेयरों ने 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 33,370.63 के बंद भाव की तुलना में आज 33,437.52 पर खुला। 10 बजे के करीब यह 86.21 अंक या 0.26% की बढ़त के साथ 33,456.84 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,245.00 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,274.60 पर खुला औऱ इस वक्त 23.75 अंक या 0.23% की बढ़त के साथ 10,268.75 पर है।
दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में खरीदारी दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.66% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.06% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.63% और निफ्टी स्मॉल 100 1.08% की वृद्धि दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 28 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 19 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 04 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!