शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में मजबूती, निक्केई 348 अंक उछला

गुरुवार को शुरुआती सत्र में एशियाई बाजारों में मजबूती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुख्य आर्थिक सलाहकार के चीन के साथ व्यापार युद्ध के बजाय समझौते पर बयान से अमेरिकी बाजार को सहारा मिला, जिसका असर आज एशियाई बाजारों में भी दिख रहा है। हालाँकि चीन, हॉन्ग-कॉन्ग और ताइवान के बाजार आज बंद हैं। भारतीय समय के मुताबिक करीब 9 बजे जापान का निक्केई 348.20 अंक या 1.63% की तेजी के साथ 21,667.83 पर है। वहीं सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.83% और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) में 1.43% की मजबूती दिखा रहे हैं। (शेयर मंथन, 05 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!