शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार तीसरे दिन चढ़ा अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस पहुँचा 24,500 के ऊपर

गुरुवार को अमेरिकी बाजार में लगातार तीसरे दिन मजबूती दर्ज की गयी।

निवेशक कम होते अमेरिका-चीन व्यापार तनाव को लेकर संतुष्ट दिख रहे हैं और उनका ध्यान कंपनियों के आगामी वित्तीय नतीजों पर है। डॉव जोंस और एसऐंडपी करीब 1 महीने बाद लगातार तीसरे दिन ऊपर चढ़े, जिनमें डॉव 24,500 के ऊपर बंद हुआ।
गुरुवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 240.92 अंक या 0.99% की बढ़ोतरी के साथ 24,505.22 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 34.44 अंक या 0.49% की वृद्धि के साथ 7,076.55 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 18.15 अंक या 0.69% की मजबूती के साथ 2,662.84 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.27% की बढ़त के साथ 63.54 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!