शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में मामूली गिरावट, निफ्टी पीएसयू बैंक फिसला

एशियाई बाजारों से मिले-जुले रुझान प्राप्त होने के बाद आज भारतीय बाजार सपाट खुला।

डायमंड पावर इन्फ्रा में बैंकिंग घोटाले की खबर से निफ्टी पीएसयू बैंक दबाव में आकर 1% नीचे फिसला, जिससे बाजार में कमजोरी आयी। वहीं सेंस्क्स में भारती एयरटेल, ऐक्सिस बैंक और लार्सन ऐंड टुब्रो जैसे दिग्गज शेयर कमजोर स्थिति में हैं।
कारोबारी हफ्ते के आखरी दिन शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 33,596.80 के बंद भाव की तुलना में आज 33,608.59 पर खुला। 10 बजे के करीब यह 41.18 अंक या 0.12% की मामूली गिरावट के साथ 33,555.62 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,325.15 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,322.75 पर खुलने के बाद 15.95 अंकों या 0.15% की हल्की कमजोरी के साथ 10,309.20 पर है।
दूसरी ओर आज छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में हरे निशान दिख रहे हैं। बीएसई मिडकैप में 0.23% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.31% की बढ़त है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.21% और निफ्टी स्मॉल 100 0.50% की वृद्धि दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 27 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 14 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 06 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!