शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

चीन-अमेरिका व्यापार तनाव से टूटा अमेरिकी बाजार

चीन और अमेरिका के बीच बढ़ रहे व्यापार तनाव के कारण कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट दर्ज की गयी।

इससे पहले अमेरिकी बाजार में लगातार तीन दिन तक आयी थी। चीन पर नये टैरिफ लगाने के लिए गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रम्प की घोषणा का असर निवेशकों के बीच देखा जा सकता है।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 572.46 अंक या 2.34% की कमजोरी के साथ 23,932.76 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 161.44 अंक या 2.28% की कमजोरी के साथ 6,915.11 पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) 58.37 अंक या 2.19% की गिरावट के साथ 2,604.47 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 2.38% की भारी गिरावट के साथ 62.06 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!