शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के पहले दिन एशियाई बाजारों में मिली-जुली शुरुआत

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शुरुआती सत्र में एशियाई बाजारों में मिला-जुली स्थिति है।

अमेरिका और चीन के बीच बढ़ता व्यापारिक तनाव वैश्विक बाजारों को प्रभावित कर रहा है। भारतीय समय के मुताबिक करीब 8.26 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 12.90 अंक या 0.06% की हल्की बढ़त के साथ 21,580.42 पर है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 180.50 अंक या 0.60% की मजबूती के साथ 30,025.44 पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.53% की गिरावट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.20% की मजबूती दिखा रहा है। इसके अलावा इस समय चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.15% की गिरावट और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.19% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 09 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!