शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार की तेजी पर एफबीआई छापे से फिरा पानी

सोमवार को अमेरिकी बाजार में एक अच्छी-खासी तेजी चल रही थी और एक समय डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones industrial average) 440 अंक तक चढ़ गया था।
मगर इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील पर एफबीआई के छापे की खबर आने से आखिरी समय में बाजार की तेजी गायब हो गयी। अमेजन और बोइंग जैसे बड़े शेयरों के फिसलने से भी बाजार की तेजी पर असर पड़ा। इन सबके चलते डॉव जोंस 46.34 अंक की हल्की बढ़त के साथ 23,979 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) भी 9 अंक या 0.33% चढ़ कर 2,613 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट (NASDAQ Composite) 35 अंक या 0.51% की मजबूती दिखाते हुए 6,950 पर बंद हुआ। हालाँकि दिन के ऊपरी स्तरों पर एसऐंडपी 500 में 1.9% और नैस्डैक कंपोजिट में 2.3% तक की उछाल चल रही थी। (शेयर मंथन, 10 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!