शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार पाँचवें दिन शेयर बाजार में मजबूती

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में लगातार पाँचवें दिन बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

एक समय दोनों प्रमुख सूचकांक 1 महीने के ऊपरी स्तर पर पहुँच गये थे, मगर वित्तीय तथा तेल मार्केटिंग कंपनियों में गिरावट के कारण ये नीचे फिसल गये। वहीं लगातार बढ़ रही कच्चे तेल की कीमतों के कारण खुदरा मुद्रास्फीति डेटा को लेकर निवेशक भी थोड़े चिंतित दिखे। खुदरा मुद्रास्फीति आँकड़ें गुरुवार को पेश होंगे।
बीएसई सेंसेक्स 33,880.25 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 33,970.35 पर खुला और कारोबार के दौरान 33,981.54 के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 60.19 अंक या 0.18% की मजबूती के साथ 33,940.44 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10,402.25 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,428.15 पर खुल कर 14.90 अंक या 0.14% की बढ़ोतरी के साथ 10,417.15 अंकों पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,428.15 और निचला स्तर 10,355.60 का रहा।
बीएसई के 31 शेयरों में से 19 शेयर हरे और 12 शेयर लाल निशान में रहे। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टीसीएस में 2.85%, सन फार्मा में 2.50%, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 1.73%, रिलायंस इंडस्ट्रीज में 1.37%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.24% और कोटक महिंद्रा बैंक में 1.09% की तेजी रही। गिरने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स 2.42%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में 2.26%, यस बैंक में 2.26%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.66%, ऐक्सिस बैंक में 1.19% और डॉ रेड्डीज में 0.58% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 26 शेयरों में मजबूती के अलावा 24 शेयरों में कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख