शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुरुआती सत्र के दौरान दबाव में एशियाई बाजार

अमेरिकी बाजार से मिले नकारात्मक रुझानों से गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई बाजार दबाव में हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूस को सीरिया पर हमले की चेतावनी से बुधवार को अमेरिकी बााजार में कमजोरी दर्ज की गयी, जिसका प्रभाव आज एशियाई बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। भारतीय समय के मुताबिक करीब 8.45 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 7.03 अंक की कमजोरी के साथ 21,680.07 पर है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 73.77 अंक या 0.24% की मजबूती के साथ 30,971.48 पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.15% की गिरावट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.10% की मामूली बढ़त दिखा रहा है। इसके अलावा इस समय चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.48% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.21% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!