शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार छठे दिन बाजार में हरियाली, आईटी और बैंक शेयर चढ़े

गुरुवार को आईटी औऱ बैंक शेयरों के सहारे भारतीय शेयर बाजार में लगातार छठे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

वैश्विक बाजारों से अधिकतर नकारात्मक रुझान मिलने के बावजूद आज निवेशकों ने अच्छी-खासी खरीदारी की। मगर धातु, पीएसयू बैंक, रीयल्टी और फार्मा शेयर दबाव में रहे। इससे पहले सीरिया पर संभावित अमेरिकी मिसाइल हमले की खबर ने अमेरिकी तथा एशियाई बाजारों पर दबाव बनाया।
बीएसई सेंसेक्स 33,940.44 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 33,987.55 पर खुला और कारोबार के दौरान 34,177.44 के शिखर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 160.69 अंक या 0.47% की मजबूती के साथ 34,177.44 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10,417.15 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 10,410.65 पर खुल कर 41.50 अंक या 0.40% की बढ़ोतरी के साथ 10,458.65 अंकों पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,469.90 और निचला स्तर 10,395.25 का रहा।
दूसरी ओर दोनों प्रमुख सूचकांकों के मुकाबले छोटे-मंझोले बाजारों में स्थिति नकारात्मक रही। बीएसई मिडकैप में 0.13% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.27% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.31% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 0.46% की कमजोरी आय़ी।
बीएसई के 31 शेयरों में से 23 शेयर हरे और 27 शेयर लाल निशान में रहे। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से टीसीएस में 4.04%, इन्फोसिस में 3.41%, ऐक्सिस बैंक में 1.63%, आईसीआईसीआई बैंक में 0.83%, टाटा मोटर्स में 0.77% और एशियन पेंट्स में 0.75% की तेजी रही। गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज 1.97%, टाटा स्टील में 1.51%, एसबीआई में 1.17%, सन फार्मा में 1.12%, अदाणी पोर्ट्स में 1.11% और मारुति में 1.07% की कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 23 शेयरों में मजबूती के अलावा 27 शेयरों में कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 12 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!