शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाजार लगातार सातवें दिन मजबूत

भारतीय शेयर बाजार में आज लगातार सातवें कारोबारी दिन मजबूती का रुझान बना हुआ है, जिससे सेंसेक्स लगातार दूसरे दिन 34,000 के ऊपर टिकता हुआ नजर आ रहा है।

प्रमुख आईटी कंपनी इन्फोसिस के तिमाही नतीजे आने से पहले आज के कारोबार में बाजार को खास तौर पर आईटी क्षेत्र से मजबूती मिल रही है। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में मजबूती से भी बाजार को सहारा मिला है।
दोपहर करीब दो बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 122 अंक या 0.36% की हल्की बढ़त के साथ 34,223 पर चल रहा है। वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) फिलहाल 26 अंक या 0.25% चढ़ कर 10,485 पर नजर आ रहा है। कुछ इसी तरह की चाल छोटे-मँझोले शेयरों में भी है। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.41%, बीएसई स्मॉलकैप में 0.28%, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.33% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.39% की बढ़त चल रही है। (शेयर मंथन, 13 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख