शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ज्यादातर एशियाई बाजारों में हफ्ते की कमजोर शुरुआत

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट के बाद आज सुबह एशियाई बाजारों में भी ज्यादातर बाजारों में लाल निशान दिख रहे हैं।

चीन और हांग कांग के बाजारों में कमजोरी है, जबकि जापान के शेयर बाजार में हल्की बढ़त चल रही है। भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 8.40 बजे चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai SE Composite) 1% से ज्यादा गिरावट पर है। हांग कांग का हैंग सेंग (Hang Seng) 1.44% नीचे आ चुका है। सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.40% की कमजोरी नजर आ रही है। दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (KOSPI) 0.17% की हल्की गिरावट पर है। हालाँकि जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) अभी 0.26% ऊपर चल रहा है।
इससे पहले शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में तीनों प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (DJIA) 123 अंक या 0.50% नीचे फिसला। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.47% और एसऐंडपी 500 (S&P 500) csx 0.29% की गिरावट आयी। हालाँकि कुल मिला कर बीता हफ्ता अमेरिकी शेयर बाजार के लिए अच्छा रहा। इस हफ्ते के दौरान डॉव जोंस में 1.8% और नैस्डैक कंपोजिट में 2.8% की बढ़त दर्ज हुई। अमेरिकी निवेशकों की नजर कंपनियों के तिमाही नतीजों पर टिकी हैं। मोटे तौर पर विश्लेषकों का अनुमान है कि ये नतीजे अच्छे रहेंगे। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!