शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दोपहर बाद सँभला बाजार, सेंसेक्स 113 अंक चढ़ कर बंद

भारतीय शेयर बाजार ने आज सुबह कमजोर शुरुआत की थी और दोपहर तक लाल निशान में ही चलता रहा।

मगर दोपहर एक बजे के बाद से यह अपनी कमजोरी से उबरने लगा और फिर हरे निशान में आ गया। अंत में बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) 113 अंक या 0.33% की हल्की बढ़त के साथ 34,305 पर बंद हुआ। एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) भी 48 अंक या 0.46% ऊपर चढ़ कर 10,528 पर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले सूचकांक भी इसी तर्ज पर हरे निशान में रहे। बीएसई मिडकैप ने 0.34% और बीएसई स्मॉलकैप ने 0.56% की बढ़त हासिल की। एनएसई मिडकैप 100 में 0.80% की अच्छी मजबूती रही। एनएसई स्मॉलकैप भी 0.58% ऊपर चढ़ा। क्षेत्रवार प्रदर्शन देखें तो बीएसई रियल्टी सूचकांक में सबसे तेज 1.82% की मजबूती रही। हेल्थकेयर सूचकांक में 1.11% और कंज्यूमर गुड्स में 0.72% की बढ़त दर्ज हुई। (शेयर मंथन, 16 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख