शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मिला-जुला रुख, डॉव जोंस 39 अंक नीचे

बुधवार के कारोबार में प्रमुख अमेरिकी सूचकांक मिले-जुले रुझान के साथ काफी हद तक सपाट रहे।
डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (DJIA) पूरे दिन कई बार लाल हरे निशान के बीच झूलता रहा और अंत में हल्की गिरावट पर बंद हुआ। वहीं एसऐंडपी 500 (S&P 500) ज्यादातर समय हरे निशान में रहा, पर अंत में बिल्कुल सपाट हो गया। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) शुरुआती कारोबार में कुछ देर लाल निशान में रहने के बाद बाकी समय हरे निशान में ही चलता रहा, मगर हल्की बढ़त पर ही बंद हुआ। 
डॉव जोंस 39 अंक या 0.16% नीचे 24,748 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 केवल 2 अंक या 0.08% की मामूली बढ़त के साथ 2,709 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट 14 अंक या 0.19% चढ़ कर 7,295 पर पहुँचा। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2018) 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!