शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार में मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स करीब 100 अंक ऊपर

गुरुवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार ने कल की गिरावट के बाद आज मजबूत शुरुआत की है।
शुरुआती करीब एक घंटे के कारोबार के बाद बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) 97 अंक या 0.28% चढ़ कर 34,429 पर है। एनएसई का 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) 35 अंक या 0.33% बढ़त के साथ 10,561 पर है। 
छोटे-मँझोले शेयरों में भी कुछ इसी तरह की चाल है। इस समय बीएसई मिडकैप में 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.29% की बढ़त है। एनएसई मिडकैप 100 में 0.22% और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.20% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!