शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार मजबूती के साथ बंद, सेंसेक्स 96 अंक चढ़ा

बुधवार को गिरावट दर्ज करने के बाद गुरुवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक एक बार फिर मजबूती के साथ बंद हुए। 
ध्यान रहे कि मंगलवार वह लगातार नौंवा कारोबारी सत्र था, जब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का प्रमुख सूचकांक बीएसई सेंसेक्स हरे निशान में बंद हुआ था, हालाँकि बुधवार को यह सिलसिला टूट गया था। इन नौ सत्रों में सेंसेक्स ने 1,376 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की थी। 
गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई और कारोबार के आखिर में यह 96 अंक या 0.28% चढ़ कर 34,427 पर रहा। बीएसई मिडकैप में 0.63% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.60% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 (Nifty 50) में आज 0.37% की मजबूती रही और यह 10,565 पर बंद हुआ। एनएसई मिडकैप 50 में 0.73% की बढ़त दर्ज की गयी।
गुरुवार को बीएसई पर हुए कारोबार में सेंसेक्स के 31 शेयरों में से 16 शेयर हरे निशान में बंद हुए, जबकि 14 शेयर लाल निशान में रहे, एक शेयर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज टाटा स्टील में 3.17%, यस बैंक में 2.83% और भारती एयरटेल में 2.64% की मजबूती दर्ज की गयी। दूसरी ओर ऐक्सिस बैंक 0.91% की गिरावट के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 19 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख