शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तकनीकी सेक्टर को लगे झटके से एशियाई बाजारों में कमजोरी

दुनिया के सबसे बड़े अनुबंध चिप निर्माता ने स्मार्टफोन की माँग पर चेतावनी जारी की जिससे तकनीकी क्षेत्र में गिरावट आयी है।

इसी खबर का नकारात्मक असर आज एशियाई बाजारों पर पड़ता दिख रहा है। भारतीय समय के मुताबिक करीब 8.48 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 30.95 अंक की हल्की बढ़त के साथ 22,222.13 पर है। वहीं हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 70.65 अंक या 0.23% की कमजोरी के साथ 30,637.79 पर है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.63% और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी (Kospi) 0.31% की गिरावट दिखा रहा है। इसके अलावा इस समय चीन के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 1.00% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 1.37% की कमजोरी चल रही है। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!