शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच भारतीय शेयर बाजार में सपाट शुरुआत

नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला। सपाट शुरुआत के बाद सूचकांकों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है।

रुपया भी 25 पैसे की कमजोरी के साथ डॉलर के मुकाबले 66.05 रुपये के 13 महीनों के निचले स्तर पर पहुँच गया है। वहीं बैंक और धातू शेयर भी बाजार को नुकसान पहुँचा रहे हैं।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34,427.29 के बंद भाव की तुलना में आज 34,434.14 पर खुला। 10 बजे के करीब यह 57.98 अंक या 0.17% की कमजोरी के साथ 34,369.31 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,565.30 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,564.00 पर खुला औऱ इस वक्त 18.45 अंक या 0.17% की गिरावट के साथ 10,546.85 पर है।
दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई मिडकैप में 0.52% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.08% की कमजोरी है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.55% और निफ्टी स्मॉल 100 0.30% की वृद्धि दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 14 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 7 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 20 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख