शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के अंतिम दिन फिसला अमेरिकी बाजार, डॉव जोंस 202 अंक टूटा

कारोबारी सप्ताह के आखरी दिन शुक्रवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गयी।

कल तकनीकी शेयरों के अलावा उपभोक्ता उपयोगी वस्तुओं ने बाजार को नीचे खींचा। हालाँकि खत्म हुए हफ्ते में बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।
शुक्रवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 201.95 अंक या 0.82% की कमजोरी के साथ 24,462.94 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 91.93 अंक या 1.27% की गिरावट के साथ 7,146.13 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 22.99 अंक या 0.85% की गिरावट के साथ 2,670.14 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.13% की मामूली बढ़त के साथ 68.38 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 21 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!