शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वैश्विक बाजारों से मिले नकारात्मक रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार सपाट

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला।

मगर नकारात्मक वैश्विक रुझानों के बीच थोड़ी गिरावट से यह सपाट स्थिति में पहुँच गया। रुपया भी लगातार छठे सत्र में कमजोरी से 13 महीनों के निचले स्तर पर फिसल गया है।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 34415.58 के बंद भाव की तुलना में आज 34493.69 पर खुला। 10.05 बजे के करीब यह 11.34 अंक या 0.03% की मामूली बढ़त के साथ 34,426.92 पर है। वहीं एनएसई का निफ्टी (Nifty) 10,564.05 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 10,592.80 पर खुला औऱ इस समय यह 19.00 अंक या 0.18% की हल्की मजबूती के साथ 10,583.05 पर है।
दूसरी ओर शुरुआती करोबार में छोटे-मॅंझोले सूचकांकों में खरीदारी हो रही है। बीएसई मिडकैप में 0.21% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.56% की मजबूती है। वहीं निफ्टी मिड 100 में 0.23% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.40% की वृद्धि दिख रही है। इस समय निफ्टी के 50 में 24 और सेंसेक्स के 31 शेयरों में 14 शेयर मजबूत स्थिति में हैं। (शेयर मंथन, 23 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!