शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में मामूली बदलाव, डॉव जोंस और नैस्डैक लाल निशान में बंद

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में हल्का बदलाव आया।

डॉव जोंस और नैस्डैक लाल निशान में रहे। निवेशक बढ़ते बॉन्ड से चिंतित दिखे, जबकि मिले-जुले तिमाही नतीजों का भी असर बाजार पर दिखा।
सोमवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 14.25 अंक या 0.06% की कमजोरी के साथ 24,448.69 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 17.52 अंक या 0.25% की कमजोरी के साथ 7,128.60 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) सपाट 2,670.29 पर बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.35% की बढ़त के साथ 68.64 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!