शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में मजबूती, निफ्टी 10,600 के पार

मंगलवार के कारोबार में वित्तीय और दवा शेयरों में बढ़त से बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।

साथ ही भारतीय बाजार को एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक रुझानों से भी सहारा मिला। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक जैसे दिग्गज शेयरों ने बाजार को सहारा दिया।
बीएसई सेंसेक्स 34,450.77 अंकों के पिछले बंद स्तर की तुलना में 34,491.38 पर खुल कर 34,706.71 के ऊपरी भाव तक चढ़ा। 34,465.49 का निचला स्तर छू कर कारोबार के अंत में सेंसेक्स 165.87 अकं या 0.48% की बढ़त के साथ 34,616.64 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 10,584.70 के पिछले बंद भाव के मुकाबले 10,578.10 पर खुल कर अंत में 29.65 अंकों या 0.28% की मजबूती के साथ 10,614.35 पर बंद हुआ। आज निफ्टी का ऊपरी स्तर 10,636.80 और निचला स्तर 10,569.00 का रहा। वहीं वीआईएक्स (VIX) सूचकांक 9.50% की कमजोरी के साथ 11.89 अंकों पर रहा।
दूसरी ओर प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मंझोले सूचकांकों में बिकवाली देखने को मिली। बीएसई मिडकैप में 0.02% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.13% की कमजोरी आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 में 0.06% और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.40% की मजबूती दर्ज की गयी।
बीएसई के 31 शेयरों में से 18 शेयर हरे और 13 शेयर लाल निशान में रहे। आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज में 3.70%, यस बैंक में 3.31%, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा में 1.94% अदाणी पोर्ट्स में 1.74%, आईसीआईसीआई बैंक में 1.66% और एचडीएफसी में 1.31% की बढ़त हुई। गिरने वाले शेयरों में विप्रो में 3.30%, इन्फोसिस में 2.49%, टाटा स्टील में 1.23%, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टीसीएस में 0.87% और कोटक महिंद्रा बैंक में 0.73% कमजोरी दर्ज की गयी। वहीं निफ्टी के प्रमुख 50 शेयरों में से 27 शेयरों में तेजी के साथ ही 22 शेयरों में गिरावट आयी, जबकि इसका 1 शेयर सपाट रहा। (शेयर मंथन, 24 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख