शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में जबरदस्त गिरावट, डॉव जोंस 424 अंक फिसला

मंगलवार को औद्योगिक शेयरों में कमजोरी के बीच अमेरिकी बाजार में तीखी गिरावट दर्ज की गयी।

प्रमुख कंपनियों में एल्फाबेट में 4.9% और कैटरपिलर में 6.6% की कमजोरी आयी। वहीं फेसबुक और ऐप्पल जैसे दिग्गज तकनीकी शेयरों ने नैस्डैक कंपोजिट को नीचे खींचा। दूसरी ओर यूरोपीय बाजार मिला-जुला बंद हुआ।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 424.56 अंक या 1.74% की कमजोरी के साथ 24,024.13 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 121.24 अंक या 1.70% की गिरावट के साथ 7,007.35 पर रहा, जबकि एसऐंडपी 500 (S&P 500) 35.73 अंक या 1.34% की गिरावट के साथ 2,634.56 पर बंद हुआ। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 1.39% की कमजोरी के साथ 67.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 25 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!