शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 में बढ़ोतरी, नैस्डैक में मामूली गिरावट

बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में डॉव जोंस और एसऐडपी में बढ़त दर्ज की गयी।

दोनों सूचकांकों को कंपनियों को बेहतर तिमाही नतीजों से सहारा मिला। वहीं कुछ बड़ी तकनीकी कंपनियों में गिरावट के कारण नैस्डैक में हल्की कमजोरी आय़ी। वहीं यूरोपीयन बाजारों में कमजोरी दर्ज की गयी।
बुधवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 59.7 अंक या 0.25% की बढ़त के साथ 24,083.83 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 3.61 अंक या 0.05% की मामूली कमजोरी के साथ 7,003.74 पर बंद हुआ। साथ ही एसऐंडपी 500 (S&P 500) 4.84 अंक या 0.18% की मजबूती के साथ 2,639.40 पर बंद हुआ। इस बीच अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल का भाव 0.51% की बढ़त के साथ 68.05 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!