शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सप्ताह के दौरान 5% उछला आईटी (IT) सेक्टर

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते में आईटी (IT) सेक्टर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया।

कारोबारी हफ्ते के दौरान आईटी सेक्टर में 5% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गयी। कई आईटी कंपनियों के बेहतर नतीजे आये और रुपये में कमजोरी का भी लाभ इस क्षेत्र को मिला। वहीं प्रमुख आईटी कंपनी टीसीएस की बाजार पूँजी 6,65,275 करोड़ रुपये के आँकड़े को पार कर गयी, जिसका असर पूरे क्षेत्र पर पड़ा। इसके अलावा ऊर्जा में 2.4%, फार्मा में 1.9%, ऑटो और एफएमसीजी में 1.5% और बैंकिंग में 1.2% की वृद्धि दर्ज की गयी।
वहीं कमजोर प्रदर्शन करने वालों में केवल मीडिया में 1% की कमजोरी आयी। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख