शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिछले सप्ताह इन शेयरों में आयी 53% तक की जोरदार उछाल

शुक्रवार को समाप्त हुए कारोबारी सप्ताह में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में मजबूती आयी।

सेंसेक्स 35,000 और निफ्टी 10,700 के काफी करीब बंद हुआ। वहीं इस सप्ताह के दौरान कई शेयरों ने बहुत शानदार प्रदर्शन किया और 53% से ज्यादा की बढ़ोतरी हासिल की। इनमें पायनियर डिस्टिलरीज में सबसे अधिक 53.12%, झंडेवालाज फूड्ज में 51.86%, बारट्रोनिक्स इंडिया में 39.86%, शेरवानी इंडस्ट्रियल में 38.50%, सांघवी फोर्जिंग में 35.16%, ट्रांसकॉर्प इंटरनेशनल में 34.44%, सीएमआई में 33.43% और यश केमेक्स में 31.10% की वृद्धि दर्ज की गयी।
इसके अलावा मेवाड़ हाई-टेक, लिप्सा जेम्स, सोरिल होल्डिंग्स, खातौर फाइबर, जेनिथ एक्सपोर्ट्स, पिरामल फाइटोकेयर, हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बंस और टेरा सॉफ्टवेयर में 27.34% से 30.90% के बीच मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 28 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!