शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों में उछाल, हैंग-सेंग 461 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को शुरुआती सत्र में एशियाई बाजारों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है।

कंपनियों के बेहतर वित्तीय परिणामों और आँर्थिक आँकड़ों के अलावा घटते क्षेत्रीय (उत्तर और दक्षिण कोरिया) तनाव का सकारात्मक प्रभाव एशियाई बाजारों पर साफ दिख रहा है। भारतीय समय के मुताबिक 8.25 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 148.26 अंक या 0.66% की मजबूती के साथ 22,467.87 पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 461.09 अंक या 1.52% की उछाल के साथ 30,741.76 पर है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.23% और सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 1.24% ऊपर हैं। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.60% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.68% की वृद्धि दिख रही है। (शेयर मंथन, 30 अप्रैल 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!